नल-जल योजना : छः महीना मेंं हुआ केवल बोरिंग, लोगों मेंं निराशा
मढ़ौरा(सारण). स्थानीय नगर पंचायत के वार्ड संख्या तीन मेंं नल-जल योजना के छः महीने पहले शुरू कार्य अभी भी अधूरे रहने से लोगों मेंं निराशा है.जबकि नगर वासियों का कहना है की इस कार्य का शुभारंभ छः माह पहले ही हुआ था.लेकिन विभागीय उदासीनता का नतीजा सामनें है की आधे वर्ष मेंं केवल बोरिंग का कार्य हुआ.पाइप बिछाने का कार्य काफी अनियमतता के साथ शुरू हुआ.जैसे-तैसे ऊंचा-नीचा गढ़ा खोदना शुरू हुआ था.फिर भी कार्य पुरा नहीं किया जा सका हैं.जिससे पाइप भी इधर-उधर बिखरे पड़े हैं.जबकि उसके बाद शुरू अन्य वार्डो के कार्य पूरे कर लिये गये.समय बीतने के साथ ही लोगों मेंं निराशा हो रही है की कहीं नगर प्रशासन के ढुलमुल रवैया अथवा शिथिलता की बलि उनके वार्ड की नल जल योजना नहीं चढ़ जाएं.मामला जो हो, लेकिन नगरीवासी नल जल के कार्य को धरातल पर पुरा देखना चाहते है.इस संबंध मेंं वार्ड पार्षद मालती देवी के प्रतिनिधि सुमन नट नें बताया की वार्ड संख्य 03 मेंं नल-जल की दो योजनाएं स्वीकृत थी.जिसमें एक का कार्य पुरा हो गया हैं.दूसरी योजना का कार्य अधूरा हैं.संवेदक एजेन्सी से बात हुयी हैं.एक महीने मेंं कार्य पुरा करने का आश्वासन दिया हैं.
🔸क्या कहते है नपं का जेई –
नगर के वार्ड संख्या 03 मेंं संवेदक एजेन्सी को जल्द कार्य पुरा करने को कहा गया हैं.कार्य विलम्ब को देखते हुये उसके भुगतान की दस प्रतिशत राशि काटी जायेगी.-
शशि शेखर , जेई नगर पंचायत मढ़ौरा