
मढौरा ।
जिप अध्यक्षा मीना अरुण ने पर्यावरण संरक्षण के लिए बुधवार को अपने गांव में वृक्षारोपण का एक अभियान चलाया । इस दौरान मीना अरुण नें खूद से क ई पेड़ लगाएं और अन्य लोगों को भी
वृक्षारोपण के लिए प्रोत्साहित किया । ग्रामीणों से कहा की जरूरी है की वे खेतों में फसल तो उगाएं ही साथ साथ एक भूखंड पर अपने पसंद के फलदार एवं छायादार पेड़ पौधा भी लगाएं । इससे पर्यावरण भी ठिक होगा और आने वाली पिढ़ी को अपनी मिट्टी के फलों का स्वाद भी मिलता रहेगा । जिप अध्यक्षा ने कहा की जल और वायू से ही जीवन है और इन दोनों की उपलब्धता के लिए वृक्षों की हरियाली जरुरी है । हम सभी को इस हरियाली को बचाने की जरूरत है। उन्होंने बताया कि सारण मे वित्तीय वर्ष 2021-22 में बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण कराने की योजना है, इसको लेकर जिला प्रशासन गंभीर है। वृक्षारोपण को बढ़ावा देने के लिए वन विभाग के द्वारा भी प्रोत्साहन योजना का शुभारंभ किया गया है। जल जीवन हरियाली योजना के तहत किसानों को वृक्षारोपण के लिए पौधे उपलब्ध कराया जाएगा।




Recent Comments