
गाँव के सती स्थान के जमीन की कर दी रजिस्ट्री,ग्रामीणों ने डीएम और सीओ को भेजा शिकायत प्रतिवेदन
तरैया।(सारण) 15.10.2018
थाना क्षेत्र के पचभिण्डा गाँव में सती स्थान(एक ग्रामीण पूजा स्थल)की जमीन कुछ असमजिक तत्वो द्वारा गाँव के ही एक व्यक्ति को गुमराह कर बैनामा कर देने का मामला प्रकाश में आया है।इस संबंध में ग्रामीण प्रवीण कुमार सिंह ने सारण डीएम और तरैया सीओ को एक शिकायत प्रतिवेदन दिया है।जिसमे कहा गया है कि सरकारी खतियान में उक्त जमीन गैरमजरूआ आम सती स्थान के नाम से दर्ज है।उक्त जमीन पर सती स्थान है जहाँ पूर्व में गाँव के लोग सामूहिक रूप से पूजा अर्चना करते है।लेकिन गाँव के ही एक व्यक्ति द्वारा वह जमीन अपना बताकर गाँव के एक महिला को गुमराह कर उससे दो लाख रुपये लेकर 04 फरवरी 2013 को बैनामा कर दिया गया है।इसका खुलासा तब हुआ जब गाँव के लड़के दुर्गा पूजा के अवसर पर उक्त जमीन की सफाई करने गये।तो महिला ने कहा कि हमने यह जमीन बैनामा करवा लिया है।आवेदक ने आरोप लगाया है कि उक्त महिला धीरे-धीरे जमीन में नाद-खुटा रखकर अब जमीन दखल करना चाहती है।जिससे गाँव मे तनाव है।आवेदक ने कहा है कि उक्त जमीन चार कट्ठा सत्रह धुर है।जिसका खाता नम्बर 508 और सर्वे नंबर 3259 है।जब आवेदक ने आरटीआई से सीओ से सूचना मांगी तो इस बात का खुलासा हुआ कि वह जमीन किसी निजी व्यक्ति का नही बल्कि आम गैरमजरूआ जमीन है।जिसमे पहले सती स्थान था।तब आवेदक ने सारण डीएम और सीओ को शिकायत प्रतिवेदन देकर जाँच करने एवं करवाई करने की मांग की है।




Recent Comments