गौनाहा:– चारों तरफ से नदियों से घिरा कटाव से कटने को तैयार हरसिद्धि विकास से वंचित
=स्वास्थ्य उप केंद्र नहीं बीमार व्यक्ति को खटिया पर लाद पार कराते हैं नदी
=सड़क की स्थिति काफी दयनीय पैदल चलना हुआ मुश्किल
=कठहा, घरदह, गांगुली, हाडबोडा,नदी से घिरा है ये गांव
=अभी तक कटाव मे आधा दर्जन घर समेत सरकारी विद्यालय दो सामुदायिक भवन चापाकल और दो बच्चों को निगल चुका है कठहा नदी
=पिछली बरसात में एक बाइक समेत चालक नदी पार करने में फंसा
=आला अधिकारी को आवेदन देने के साथ-साथ 2014 विधानसभा चुनाव का बहिष्कार भी कर चुके है ये लोग
दैनिक खोज खबर रामायण कुमार गौनाहा की रिपोर्ट :-
👉 🚣 गौनाहा प्रखंड भितिहरवा पंचायत के हरसिद्धि गांव कटाव के कगार पर खड़ा है शुरू हुई बारिश में अभी तक आधा दर्जन घर समेत सरकारी विद्यालय सामुदायिक भवन चापाकल समेत दो बच्चों को निकल चुका है ये नदी यहां के स्थानीय जितेंद्र राम,नरेंद्र राम,प्रभु राम,परशुराम,कुमार,सुरेंद्र काजी,आनंद यादव,कपिलदेव ओझईया,जगदीश काजी,कन्हैया यादव,मोहन महतो,सीता देवी,गीता देवी,विद्यावती देवी, द्वारा बताया गया कि नदी के ऊपर बना पुल बहुत पहले गिर चुका है जिससे बारिश के दिनों में मरजद्धि मरजादपुर का संपर्क टूट जाता है। पिछली बार हुई बारिश के कारण आई पानी की तूफान में नरेंद्र राम,राधाकिशन राम,हरी राम,रामदेव राम,का आशियाना घर समेत हरिशंकर राम के इकलौते 8 वर्षीय बेटे अरविंद कुमार इंदल राम की 10 वर्षीय बेटी चंदा कुमारी की मृत्यु डूबने से हो गई है। इस गांव में आई बरात को गांव से 1 किलोमीटर दूर नदी के उस पार खड़ा कर दुल्हे समेत बराती को पैदल बरात गांव में लाया जाता है। बारिश के कारण कच्ची सड़कों पर चलना दुर्लभ है।
यहाँ के लोगो द्वारा 2014 विधानसभा चुनाव का बहिष्कार कर अपना विरोध हमेसा जताते रहे है ।
इनलोगो ने बताया की 2 बार DM बेतिया 1 बार SDM नरकटीया गंज और 01 बार CO गौनाहा को आवेदन देकर अपनी समस्या रख चुके है।




Recent Comments