ब्राइट शिक्षण समूह के संस्थापक स्वर्गीय केदार प्रसाद की चौथी पुण्यतिथि एक समारोह आयोजित कर मनाई गई

अमनौर/सारणः ब्राइट शिक्षण समूह के संस्थापक स्वर्गीय केदार प्रसाद की चौथी पुण्यतिथि एक समारोह आयोजित कर मनाई गई. शनिवार को आयोजित इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जयप्रकाश विश्वविद्यालय के प्रो. केदारनाथ ने कहा कि समाज के लिए अच्छे कार्य करने वाले मरनोपरांत भी स्मरणीय होते हैं. जिन्हें लोग हमेशा याद करते हैं.  वहीं जदयू नेता बैधनाथ प्रसाद विकल ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में कार्य करने पर ही विकसित समाज का निर्माण होता है. शिक्षक स्व केदार प्रसाद ने शिक्षा की ज्योति जलाने का कार्य किया है जो हमेशा याद किये जायेंगे. उन्होंने उनके पद चिन्हों पर चलने का लोगों से अह्वान किया. जय प्रकाश विश्वविद्यालय के प्रो. लालबाबू राय ने कहा कि स्व केदार प्रसाद हमेशा समाजिक शिक्षक के रूप याद किये जायेंगे. उन्होंने समाज को एक नयी दिशा देने का काम किया है. इसके पूर्व कार्यक्रम में शामिल लोगों ने स्व केदार प्रसाद के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर श्रधांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया. इस दौरान स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए. वहीं कई वक्ताओं ने स्व केदार प्रसाद द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किये गये कार्यों का उल्लेख किया. इस मौके पर मुख्य रूप से विधालय के निदेशक जीतेन्द्र प्रसाद पूर्व प्राचार्य अम्बिका राय, भाजपा नेता प्रियरंजन सिंह युवराज, योगेन्द्र सिंह, संगीता सिंह, शिक्षक नवीन पुरी, आचार्य सर्व विजय,ओशियर चौधरी आदि लोगो ने भी अपने अपने विचार व्यक्त किए.