भाजपा मंडल अध्यक्ष पद हेतु विभिन्न उम्मीदवारों ने किया नामांकन
अमनौर(सारण)प्रखंड के राम जानकी मंदिर कुवारी के प्रांगण में अमनौर भाजपा मंडल अध्यक्ष पद हेतु एक बैठक कर विभिन्न उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया।मंडल अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह की अध्यक्षता मे आयोजित इस बैठक में अध्यक्ष पद के लिए नामांकन पर चर्चा की गई।चुनाव प्रभारी मनोज कुमार गिरी की मौजूदगी में नामांकन प्रक्रिया शुरू की गई। जिसमें अमनौर उत्तरी मंडल अध्यक्ष पद हेतु वर्तमान मंडल अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह, अजीत कुमार सिंह, राजेश सिंह कश्यप, अभिषेक कुमार सिंह, राणा प्रताप सिंह तथा संजीव कुमार सिंह ने नामांकन पर्चा दाखिल किया।वही चुनाव प्रभारी बैठक में मौजूद सभी मंडल पदाधिकारी तथा बूथ अध्यक्षों से बारी बारी मिलकर सभी का राय जाना।चुनाव प्रभारी मनोज कुमार गिरी ने कहा कि सभी बूथ अध्यक्षों तथा मंडल पदाधिकारियों से अध्यक्ष पद के लिए राय लिया गया है। जिसका रिपोर्ट प्रदेश अध्यक्ष को सौंपा जाएगा।जहां से अध्यक्ष पद के नामों की घोषणा की जाएगी। बैठक में मुख्य रूप से महेश सिंह, अरुण सिंह, प्रवीण कुमार सिंह, सुरेंद्र सिंह, सूर्य भुषण सिंह, अरविंद सिंह, मयंक कुमार सिंह ,शंभूनाथ पाण्डेय सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता शामिल थे।
Recent Comments