महिला की माैत
#परवेज अख्तर/सिवान;

आंदर (सिवान) : असांव थाना क्षेत्र के मनिया गांव में बुधवार की सुबह करंट लगने से एक महिला की मौत हो गई। मृतका मनिया निवासी रीतेश दुबे उर्फ मंटू दुबे की पत्नी गुड़िया देवी (25) बताई जाती है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। घटना के संबंध में बताया जाता है कि गुड़िया देवी (25) बुधवार की सुबह करीब पांच बजे अपने चापाकल पर पानी भरने के लिए गई थी। चापाकल में लगे मोटर का तार टूटा हुआ था। इस कारण उसे विद्युत का झटका लगा जिससे वह गिरकर बेहोश हो गई।