पानापुर (सारण)थानाक्षेत्र के सोनवर्षा, सलेमपुर तथा बसहियां मे गंडक नदी मे तेजी से हो रहे कटाव से आसपास के लोगो मे भय व्याप्त हो गया है।हालांकि नदी का जलस्तर खतरे के निशान से नीचे है लेकिन करीब दो सप्ताह के अंदर बाल्मिकीनगर बराज से बार बार पानी छोड़े जाने के कारण नदी रूप बदलकर रख दिया है।सोनवर्षा, सलेमपुर तथा बसहियां मे बांध से गंडक नदी की दूरी करीब तीन सौ मीटर के करीब थी जो अब केवल पचास मीटर के करीब हीं रह गई है।यही वजह है कि नदी के किनारे बसे लोगो मे भय व्याप्त हो गया है।

कटावरोधी कार्य मे आयी है तेजी।

पानापुर के सोनवर्षा, सलेमपुर तथा बसहियां मे हो रहे कटाव के मद्देनजर कटावरोधी कार्य तेजी से किये जा रहे है।ताकि किसी भी हाल मे निचले हिस्से मे बसे लोगो को उजड़ने से बचाया जा सके।इसके लिए सैकड़ो मजदूर तथा दर्जनो ट्रैक्टर कार्य मे लगे है।बांस बल्ली तथा बैग मे मिट्टी भरकर कटाव कम करने का प्रयास किया जा रहा है।

अबतक पैंसठ परिवार घर विहीन हो गए।

पानापुर (सारण)शनिवार को थानाक्षेत्र के सोनवर्षा निवासी बबन पाठक ने बताया की दो सप्ताह के अंदर करीब पैसठ परिवार घर विहीन हो गए।जिसमे करीब दो दर्जन घर नदी मे विलीन हो गए।तथा तीन दर्जन से अधिक लोग अपने घर-बार तोड़कर कही अन्यत्र ठिकाना बना लिये हैं।श्री पाठक उनके अनुसार हजारो एकड़ भूमि नदी मे विलीन हो गए।दर्जनो परिवार नदी के कटाव के कारण भूमिहीन हो गए।