नगरा : खैरा थाना क्षेत्र के कालूपुर में खैरा थाना द्वारा बाइक लुटेरे को पकड़ कर जेल भेज दिया गया। थानाध्यक्ष विकास कुमार सिंह को गुप्त सूचना प्राप्ति हुई थी कि थाना क्षेत्र के कालूपुर में कुछ बाइक लुटेरे बाइक के साथ आए हुए हैं। त्वरित कार्रवाई करते हुए थानाध्यक्ष विकास कुमार सिंह द्वारा इन लुटेरों का पीछा किया गया जिसमें चार लुटेरे तो बाइक से भागने में कामयाब हो गए लेकिन एक लुटेरा को दो अपाची बाइक के साथ गिरफ्तार किया गया। उक्त बाइक लुटेरा नयागांव थाना क्षेत्र के नयागांव बहेरवा गाछी निवासी लंबू पासवान का पुत्र सोनू कुमार बजाया जाता है। इसके पास से एक मोबाइल तथा मास्टर चाबी जप्त किया गया है। बाइक लुटेरों को शुक्रवार के दिन जेल भेज दिया गया।उक्त बातों की जानकारी खैरा थानाध्यक्ष विकास कुमार सिंह ने दी।