
बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने किया सुसाइड, खबर से बिहार में पसरा सन्नटा
पटना (अनूप नारायण सिंह) : मीडिया जगत में आई रिपोर्ट के अनुसार रविवार को बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने मुंबई में बंद्रा स्थित अपने घर में फांसी लगा जीवन लीला समाप्त कर दी।बताया जा रहा है कि इसकी जानकारी उनके नौकर ने पुलिस को दी है।मामले में पुलिस ने पहुंच जांच शुरू कर दिया है।पूर्णिया के रहने वाले थे सुशांत क्रिकेट स्टार धोनी के जीवन पर बनी फिल्म में मुख्य भूमिका में आ चुके थे नजर। छोटे पर्दे के थे स्टार कई सारी बॉलीवुड की फिल्मों और विज्ञापन फिल्मों में अभिनय के बल पर जमाई थी धाक।सुशांत की आत्महत्या की खबर के बाद बॉलीवुड के साथ ही साथ बिहार में उनके चाहने वालों में पसरा सन्नाटा।टीवी से अपने करियर की शुरुआत करने वाले सुशांत सिंह राजपूत ने हाल के सालों में बड़े पर्दे पर अपनी उल्लेखनीय मौजूदगी दर्ज की थी.डिटेक्टिव ब्योमकेश बक्शी, एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी काई पो चे और छिछोरे जैसे कुछ फिल्मों ने सुशांत ने लीड भूमिका निभाई थी।सुशांत सिंह राजपूत ने किस देश में है मेरा दिल टीवी सीरियल से अपने करियर की शुरुआत की थी।पवित्र रिश्ता उनका काफी मशहूर सीरियल रहा है. बिहार से भाजपा विधायक नीरज कुमार बबलू के थे करीबी रिश्तेदार।




Recent Comments