सड़क दुर्घटना में स्वछताग्रही की मौत मामलें में नया मोड़, नवविवाहिता की हत्या का आरोप लगा मायके वाले पति समेत चार पर किया केस

तरैया(सारण)04.03.2019थाना क्षेत्र के पोखरेरा गाँव मे शादी के बाद दहेज में दो लाख रुपया नही मिलने पर नाराज ससुराल वालों ने नवविवाहिता की हत्या कर दिया है।जबकि कुछ दिन पहलें इस मामलें को लेकर सड़क दुर्घटना में जख्मी स्वछ्ताग्रही महिला की इलाज के दौरान मौत बतायी जा रही थी। महिला मृतिका पोखरेरा निवासी हिमांशु कुमार उर्फ रवि कुमार सिंह की पत्नी कुमारी वीणा है।अब इस सम्बंध में मृतिका के पिता इसुआपुर थाना के उसरी खुर्द निवासी योगेन्द्र सिंह के कोर्ट परिवाद के आलोक में थाने में प्रथमिकी दर्ज की गयी है।जिसमें पति हिमांशु कुमार उर्फ रवि कुमार सिंह,उसके चाचा राजेश सिंह तथा उसके बहनोई अमनौर थाना के पुरैना निवासी दिनेश सिंह एवं सत्येन्द्र सिंह को अभियुक्त बनाया गया है।मृतका के पिता का आरोप है कि वह अपनी पुत्री कुमारी वीणा की शादी 06 जुलाई 2014 को पोखरेरा के हिमांशु कुमार से किया था।शादी के पूर्व लड़के पक्ष वालो ने दहेज में दो लाख रुपये मांगे थे जो नही देने पर मेरी पुत्री को प्रताड़ित करने लगें।मेरी पुत्री को एक पुत्र आदित्य उर्फ डब्लू जन्म लिया जो दो वर्ष का है।शादी के चार वर्ष बाद मेरी पुत्री की हत्या कर दिया गया।और फिर ससुराल वालों ने उसका आभूषण टीवी,सोफा,पलंग एवं अन्य सामग्री लगभग एक लाख रुपये का ले लिए है।थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि मामले की जाँच की जा रही है।

स्वछताग्रही थी मृतिका और सड़क दुर्घटना में हुई थी मौत
मृतिका हिमांशु कुमार की पत्नी कुमारी वीणा पोखरेरा पंचायत की स्वछताग्रही थी।जो अपने पति के साथ प्रखण्ड कार्यालय में बाइक से जा रही थी।तभी गलिमापुर गाँव मे रोड ब्रेकर के कारण सड़क दुर्घटना हो गया।जिसमें उसे सर में गंभीर चोटें आयी थी।जिसका उपचार के क्रम में पटना पीएमसीएच में मौत हो गयी थी।मृतिका के पति सुधांशु कुमार ने बताया की मुझे गलत फंसाने के लिए केस दर्ज किया गया है।




Recent Comments