सिवान :मोबाइल दूकान में चोरी
#चोरों ने एक साल में तीन घटना को दिया अंजाम
#पुलिस चोरी की घटना रोकने में असफल
#न्यूज़ इनपुट -परवेज़ अख्तर
जीरादेई.
मैरवा थाना क्षेत्र के विजयीपुर मोड़ पर हो रही चोरी की घटनाओं से बाजार वासी दहशत में है.हाल के एक वर्ष में चोरी की तीन घटनाएं घटित हुई है.लेकिन पुलिस एक भी घटना का उदभेदन करने में सफल नही हुई है.जिससे चोरों का मनोबल चरम पर है.वही बाजार वासी भय के माहौल में जी रहे है,.लोगों का आक्रोश पुलिस प्रशासन के प्रति ब्याप्त है. खास कर मोबाइल दुकान चोरों के निशाने पर है. सुनसान जगह पर जिनके घर हैं, चोर उन घरों को भी निशाना बना रहे हैं. चोरी की वारदात बढ़ गयी है, लेकिन चोर नहीं पकड़े जा रहे हैं. एक साल में 4 से अधिक मोबाइल दुकान में लाख रुपये से अधिक की चोरी हो चुकी है.दुकानदारों कर मुताबिक करीब 11 माह पूर्व दो मोबाइल दुकान सहित एक किराना की दुकान में चोरी हुई थी.पीड़ित दुकानदार देवेंद्र सिंह,पप्पू कुमार प्रसाद व रंगलाल कुशवाहा ने इसकी वारदात की लिखित सूचना पुलिस को दी थी.जिस पर पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नही की गई.करीब एक माह पूर्व एक आभूषण की दुकान से चोरी करने का प्रयास चोरों ने किया.लेकिन ग्रामीणों की जागरूकता के चलते वे ईस घटना में सफल नही हुए.ग्रामीणों ने एक डकैत को असलहे के साथ पकड़ कर पुलिस को सौप दिया था.आक्रोशित ग्रामीणों ने इस घटना कर विरोध में प्रदर्शन भी किया था.अभी लोग इस घटना को भूले नही थे कि मंगलवार की रात चोरों ने पप्पू कुमार प्रसाद की मोबाइल दुकान की ताला तोड़कर समान की चोरी कर ली है. पप्पू ने इसकी सूचना पुलिस प्रशासन को लिखित रूप से दी है.अब देखना यह है कि पुलिस चोरी की घटना पर लगाम लगाती है या नही.राजद नेता हरेंद्र सिंह ने पुलिस चौकी की मांग प्रशासन से की है. वही स्थानीय व्यवसायियों का कहना है कि यदि पुलिस प्रशासन इस तरह की घटना पर अंकुश नही लगाती है तो हम व्यवसायी आंदोलन के लिए बाध्य होंगे.




Recent Comments