
सोनहो चौक पर टोल टैक्स कर्मीयों द्वारा एक ट्रक चालक की जमकर धुनाई से आक्रोशित वाहन चालकों ने यातायात किया बाधित
#दीपक कुमार सिंह/परसा (सारण): छपरा-मुजफ्फरपुर एनएच 722 पर भेल्दी थाना क्षेत्र के सोनहो चौक पर टोल टैक्स कर्मीयों द्वारा एक ट्रक चालक की जमकर धुनाई कर दिया गया।जिससे चालक बुरी तरह घायल हो गया।घायल चालक मोकामा जिले के मोकामा थाना क्षेत्र के मेकरा गाँव निवासी 55 बर्षीय शंकर राय बताया जाता है।जिसका उपचार निजी क्लिनिक में किया गया।चालक की पिटाई कर कर्मी फरार हो गया।चालक की पिटाई से नाराज ट्रक चालको और स्थानीय लोगो ने सोनहो चौक को जाम कर यातायात बाधित कर दिया गया।आक्रोशित ग्रामीणों और ट्रक चालको ने टुलटेक्स कर्मी पर अबैध राशि वसूली ट्रक चालक के साथ बदसलूकी करने ज्यादा राशि वसूल करने समेत कई आरोप लगाया जा रहा था।ट्रक चालक ने बताया कि रविवार की अहले सुबह पटना से ट्रक पर एशियन पेंट लोड कर सीवान जा रहा था।तभी सोनहो चौक पर उपस्तिथ होम गार्ड और निजी सुरक्षा कर्मी द्वारा ट्रक को रोक कर छपरा रोड में स्थापित टोल टैक्स होकर जाने के लिए दबाव बनाया गया।जिसकी जनकारी ट्रक मालिक को दूरभाष पर दे रहा था।तभी कर्मीयों ने लाठी डंडे से जमकर पिटाई कर फरार होने की आरोप लगाया।जाम की सूचना मिलते ही भेल्दी पुलिस मौके पर पहुँच आक्रोशित लोगो को समझाने की प्रयास किया जा रहा था।लेकिन आक्रोशित घटना स्थल पर बरिये पदाधिकारी को बुलाने की मांग कर रहे थे।आक्रोशित लोगो की भड़कती क्रोध को देखते हुए भेल्दी थानाध्यक्ष विकास कुमार मौके पर पहुँच आक्रोशित लोगो से मुलाकात कर दोषियों पर क़ानूनी करवाई करने की आश्वासन दिया।और 3 घंटे बाद यातायात बहाल हो सका।घटना को लेकर ट्रक चालक द्वारा 6 टोल टैक्स कर्मियो को आरोपित करते हुए थाना में प्राथमिकी दर्ज कराया।थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया की घटना को लेकर 6 लोगो पर प्राथमिकी दर्ज कर लिया गया है।प्राथमिकी के अधार पर क़ानूनी करवाई किया जायेगा।




Recent Comments