परवेज अख्तर/सिवान :

पैगम्बर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिन पर महाराजगंज अनुमडंल मुख्यालय सहित ग्रामीण इलाकों मे 10 नवंबर को निकाले जाने वाले जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी की तैयारियों को लेकर शहर के पुरानी बाजार स्थित शाही मस्जिद में रविवार को मुस्लिम समुदायकों की एक बैठक हुई. अध्यक्षता मुखिया मंसूर आलम ने की. कमेटी के सदस्यों की रजामंदी पर मौलाना इसरारुल हक व मौलाना जमुरुदिन रिजवी को जुलूस-ए-मोहम्मदी की सदारत करने जिससे की दूसरे लोगों को परेशानी हो. हाजी ई. रफिक अहमद ने कहा कि सुन्नतों व नमाजों का एहतराम कर हम दीन दुनिया दोनों में सफल हो सकते है. बैठक मे तय हुआ कि महाराजगंज व दारौदा प्रखंड के विभिन्न गांवों के लोग जश्न -ए-ईद मिलादुन्नबी के शान मे निकलने वाले जुलूस मे शामिल होने के लिए शहर के शाही मस्जिद के परिसर में आगामी 10 नवम्बर को सुबह 9 बजे पहुंच शाही मस्जिद पहुंच जाएं, ताकि समय से जुलूस निकाला जा सके. इसके लिए एक कमेटी का गठन किया गया.  9 नवंबर की रात्रि ईद मिलादुन नबी प्रोग्राम का आयोजन किया जाएंगा. जिसमें कई नामी ग्रामीण मौकामी व शायर शिरकत करेंगे. मौके पर पूर्व प्रखंड प्रमुख इम्तियाज अहमद, पूर्व मुखिया जलील अहमद, पूर्व मुखिया मैनुद्दीन अहमद, पूर्व वार्ड पार्षद इसाद आलम उर्फ कैश, पंचायत सचिव आस महमद, शमशाद खान, असरफ अली खान, रौशन अली, खालीद हुसैन, मौलाना दिलबर नौपाली, गुलतहार मियां, लाडले, आजाद अली, गौहर अली, सुल्तान राईन, साहेब हुसैन, मो. अलाउद्दीन, नईम मियां, नजुरुबारी, जुल्फेकार अली आदि उपस्थित थे.का मौका दिया गया. मौलाना इसरारुल हक ने युवाओं से अपील की कि जुलूस के दौरान ऐसा कुछ न करें

——————-