परवेज अख्तर/सिवान :
जििले के भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के गोपालपुर पंचायत के मिरहाता गांव में रविवार की सुबह में घर के बगल के चवर में मच्छली पकड़ने के क्रम मेंगहरे गड्ढे में फिसलने से डूबकर युवक की मौत हो गयी. मृतक स्व. हसमुलाह हाशमी का 16 वर्षीय पुत्र रियाजुद्दीन बताया जाता है. वह भाइयो में छोटा था.
घटना के संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि सुबह में रियाजुद्दीन गांव के आधा दर्जन साथियों के साथ तरवारा चवर में मछली मारने के लिए गया था. तभी जेसीबी से खोदे गए गड्ढे में फिसल कर डुब गया. जिससे उसकी मौत हो गयी. इसकी डूबने की सूचना साथ में गए नूरहसन चुरिहार का पुत्र नासिर हुसैन ने रोते हुए भागकर घर पर आकर दिया. इसके बाद गांव के लोगों द्वारा तीन घंटे के बाद खोजबीन कर शव को निकाला गया. मृतक अपने मातापिता के पाच पुत्रो में सबसे छोटा था. वह गांव में रह कर बैंड पार्टी में बाजा बजाने का काम करता था. इसके पिता की मौत आठ साल पहले ही हो चुका है. जबकि इसके चार भाइयों की शादी हो चुकी है. वहीं पुत्र की मौत के बाद से माता नज़रुल नेसा का रो रो कर बुरा हाल है. जबकि युवक के मौत से गांव के मातम छाया हुआ है. वहीं परिजनों ने युवक को सुपुर्दे खाक कर दिया.




Recent Comments