
मढ़ौरा। स्थानीय नपं सभागार में शनिवार को स्थायी सशक्त समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। मुख्य पार्षद रूबी सिंह की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में नगर के विकास से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर विस्तार से चर्चा की गई।बैठक में उप मुख्य पार्षद धीरज कुमार और कार्यपालक पदाधिकारी हरिश्चंद्र मुख्य रूप से शामिल रहे। इस दौरान पिछली बैठकों के प्रस्तावों और चल रही कार्ययोजनाओं की संपुष्टि की गई। इसके साथ ही, शहर के विकास को और गति देने के लिए नौ नई कार्ययोजनाओं को प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई। इन योजनाओं के तहत क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार और निर्माण कार्यों को तेजी से पूरा किया जाएगा।बैठक में समिति के सदस्य चितरंजन कुमार सिंह और सत्येंद्र कुमार ने भी हिस्सा लिया और अपने सुझाव साझा किए।अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सभी स्वीकृत योजनाओं को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरी पारदर्शिता और गुणवत्ता के साथ धरातल पर उतारा जाएगा।इस अवसर पर न. पं. के कनीय अभियंता शशि शेखर सिंह, लेखापाल रणधीर सिंह सहित कई अन्य कार्यालय कर्मी और संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।





Recent Comments