सारण : महादलित बस्ती से भाजपा ने किया  पंडित दीनदयाल उपाध्याय सांसद जलापूर्ति योजना का शुभारंभ 
दैनिक खोज खबर ब्यूरो सारण   
मोदी सरकार के तीन वर्ष पुरे होने व पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जन्म शताब्दी वर्ष के मौके पर शनिवार को अमनौर प्रखंड के तीन अलग अलग बस्तियों में सांसद कोष से निर्मित पंडित दीनदयाल उपाध्याय सांसद जलापूर्ति योजना का शुभारंभ उज्जियारपुर के सांसद व प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय व स्थानीय सांसद व केन्द्रीय मंत्री राजीव प्रताप रुढी ने शिलापट का अनावरण कर शुभारंभ किया. वहीं भाजपा नेताओं ने महादलित परिवार के बच्चों को उक्त योजना के तहत नल से जल निकाल कर पिलाया. जिसे देखकर बच्चें अति उत्साहित दिख रहे थे. मोदी सरकार के तीन वर्ष के उपलब्धियों को हर घर तक पहुचाने की लक्ष्य को पूरा करने के लिए प्रखंड के कई महादलित परिवारों के घर जाकर पार्टी के पोस्टर चिस्पाया और सरकार की जनकल्याणकारी योजना से अवगत कराया. उक्त कार्यक्रम में के पश्चात प्रखंड के धर्मपुर जाफर पंचायत के जीरात (महादलित बस्ती) गांव में एक जनसभा का आयोजन किया गया. जिसको संबोधित करते हुए स्थानीय सांसद व केन्द्रीय मंत्री राजीव प्रताप रुढी ने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार के सबका साथ सबका विकास के वादों को पूरा करने के अभियान को मुस्तैदी से पुरा कर  रही है. समाज के सबसे बंचित व  शोषित परिवारों को  समाज के मुख्यधारा में लाने का काम किया जा रहा है. जहां आज़ादी के 70 वर्षो भी पानी, बिजली व सड़क के लिए संघर्ष कर रहे हैं. उन घरों तक नरेंद्र मोदी के सरकार सभी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए काम कर रही है. उक्त जलापूर्ति योजना का शुभारंभ ट्रायल के रूप में किया गया है. जिसे सारण जिला के सभी गांवों व मुहल्लों में किया जायेगा. वहीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय ने अपने संबोधन में कहा कि बिहार सरकार की जल नल योजना और योजनाओं के भांति यह भी फेल हो गई. कही भी इस योजना का लाभ लोगो तक नहीं पहुंचा. केंद्र से मिले रुपए भी बिहार सरकार खर्च नहीं कर पा रही है. बिहार में अपराध चरम पर है. लुट खसोट का काम चल रहा हैं.  भाजपा के एक-एक कार्यकर्ता घर – घर जा कर केन्द्र की सरकार द्वारा तीन वर्षों के दौरान किये गये जनकल्याणकारी योजना को विस्तृत जानकारी उपलब्ध करायेंगे. जिसकी शुरुआत सारण की धरती से महादलित बस्ती से किया गया है. श्री राय ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि बिहार के विकास के लिए जात पात से ऊपर उठकर विकसित व अपराध मुक्त बिहार बनाने में भाजपा का साथ दे. उक्त मौके पर  प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व विधायक विनय सिंह, विधायक डॉ. सीएन गुप्ता, स्थानीय विधायक शत्रुघ्न तिवारी उर्फ चोकर बाबा, बैकुंठपुर के विधायक मिथलेश तिवारी, पूर्व विधायक ज्ञानचंद मांझी, जिला अध्यक्ष रमेश प्रसाद, राकेश कुमार सिंह, पूर्व मुखिया अनिल सिंह आदि लोग उपस्थित थे. सभा की  अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष महेश सिंह व संचालन सुदीश सिंह ने किया.