पाॅपुलर फ्रंट ने दंगा पीड़ितों को की राहत सामग्री वितरित

फ़िरोज़ खान (Edited by आज़ाद नेब )
कोटा 26 मई। पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया प्रदेश इकाई राजस्थान की ओर से बांसवाड़ा दंगा पीड़ितों को राहत सामग्री का वितरण प्रदेश अध्यक्ष आसिफ मिर्जा के नेतृत्व में हुआ।
बीते कुछ दिन पहले 11,12 मई को सांप्रदायिक आग में झुलसे बांसवाड़ा शहर के अल्पसंख्यक समुदाय को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचा पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया ने 44 पीड़ित परिवारों को रमजान के इस मुकद्दस महीने में एक महा का पूरा राशन वह राहत सामग्री दी गई
इस मौके पर पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष जनाब आसिफ मिर्जा साहब सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया के प्रदेश महासचिव मोहम्मद हनीफ साहब बांसवाड़ा के गणमान्य लोगों की मौजूदगी में कार्यक्रम हुआ
दंगों में कई घरों को दुकानों को वह गाड़ियों को निशाना बनाकर दंगाईयों ने आग के हवाले कर दिया जिसमें करोड़ों रुपए का नुकसान हुआ आज भी कई परिवार राहत शिविरों में जिंदगी बसर करने को मजबूर हैं 15 दिन बीत जाने के बाद भी पीड़ित परिवार अपने घरों में नहीं जा सकते अल्पसंख्यक समुदाय खासकर मुसलमान समाज में डर की भावनाओं को बहुत तेजी से फैल दिया गया है पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया हमेशा से ही मजलूमों पीड़ित हो मजबूर हो की मदद के लिए हमेशा से ही आगे रहता है और हर संभव प्रयास करता है
इसी कड़ी में एक कानूनी टीम के जरिए स्थानीय लोगों को साथ लेकर दंगा पीड़ितों का सर्वे किया गया इसमें 44 पीड़ित परिवारों को चिन्हित करके उनकी हर संभव मदद का प्रयास किया जाएगा




Recent Comments