Saran News/मढ़ौरा।प्रखंड के मध्य विद्यालय नेथुआ की प्रधानाध्यापिका मीना कुमारी और विद्यालय के वेंडर दिनेश कुमार सिंह पर राशि गबन करने को लेकर विधालय सचिव सरिता कुमारी प्राथमिकी दर्ज करने का आवेदन दिया है। अवैध रुप से राशि निकासी में एचडीएफसी बैंक मढ़ौरा के कर्मचारी की भूमिका को भी सदिग्ध बताया गया है। बता दे कि मामले में जिला कार्यक्रम पदाधिकारी ने प्राथमिकी दर्ज कराने का आदेश दिया था। मामला एचडीएफसी बैंक मढ़ौरा की शाखा से जुड़ा है। मामला शिक्षा समिति की सचिव का जाली हस्ताक्षर कर 75,960 रुपयें की राशि की निकासी का मामला था। जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, समग्र शिक्षा, सारण ने इस संबंध में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मढ़ौरा को आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया था। विधालय शिक्षा समिति की सचिव सरिता देवी की अपील के अनुपालन में प्रथम अपीलीय प्राधिकार-सह-प्रमंडलीय आयुक्त, सारण प्रमंडल, छपरा के अंतिम आदेश के आलोक में प्राथमिकी दर्ज कराने का निर्देश प्राप्त हुआ था। आदेश के अनुसार, एक पक्ष के आवेदन के आधार पर विद्यालय की प्रधानाध्यापिका मीना कुमारी व वेंडर दिनेश कुमार सिंह के विरुद्ध स्थानीय थाना में प्राथमिकी दर्ज कराने को कहा गया था।