मांझी(सारण)। शनिवार को जयप्रभा सेतु के एप्रोच मार्ग से नीचे गिरकर बेहोशी की हालत में बरामद अज्ञात महिला की छपरा सदर अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। महिला के शव की शिनाख्त नही हो पाने के कारण शव को फिलहाल सदर अस्पताल में सुरक्षित रखा गया है। समाचार प्रेषण तक पहचान का कोई नही पहुंचा था। बता दें की शनिवार को मांझी बलिया मोड़ के एप्रोच मार्ग के नीचे बेसुध पड़ी एक अधेड़ महिला को उठा कर समाजसेवी कृष्णा सिंह पहलवान आदि ने उस महिला को स्थानीय पीएचसी पहुंचाया था। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने चिंताजनक स्थिति में छपरा रेफर कर दिया था। सोमवार को इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया।