• भेल्दी(सारण)।सारण जिला परिषद के अध्यक्ष प्रतिनिधि अमर राय ने पदाधिकारियों के साथ शुक्रवार को अमनौर प्रखण्ड के मदारपुर गरेया दलित बस्ती में हुई भीषण अग्निकांड का जायजा लिया।उन्होंने अग्नि पीड़ितों से बातचीत कर प्रशासन की ओर से हर संभव सहायता उपलब्ध कराने की बात कही।अध्यक्ष प्रतिनिधि अमर राय ने अग्नि पीड़ितों के बीच चुडा मीठा,बिस्कुट आदि का वितरण भी किया।इधर सारण जिला राजद अध्यक्ष सुनील राय ने भी अग्नि पीड़ितों से मुलाकात कर हर संभव सहायता उपलब्ध कराने की बात कही।