दैनिक खोज खबर/मढ़ौरा(सारण)। शनिवार को प्रखंड क्षेत्र के बहुरापट्टी में एक महिला की फिर से घर वापसी की चर्चा है। चार बच्चों की मां ने 24 घंटे पहले ही अपने पति के रजामंदी से उनके दोस्त व अपने प्रेमी के साथ विवाह रचा सुर्ख़ियों में आई थी और अब फिर घर वापसी की चर्चा जोरों पर है। इस मामले में 32 वर्षीय महिला ज्योति देवी ने कहा कि पंचायती में दबाव में आकर ऐसा कदम उठाई थी। बता दें कि एक दिल पूर्व में ही मढ़ौरा प्रखंड के बहुआरा पट्टी गांव में शुक्रवार को हुई एक अजीबोगरीब शादी पूरे इलाके में कौतूहल विषय था। ग्रामीणों और नजदीकी रिश्तेदारों की मौजूदगी में गांव के मंदिर परिसर में यह विवाह संपन्न हुआ था। हैरान करने वाली बात यह थी कि चार बच्चों की मां की यह शादी किसी और ने नहीं, बल्कि उसके अपने ही पति ने पूरी रजामंदी से उसके प्रेमी के साथ हुई थी। महिला का अपने पति के ही दोस्त के साथ पिछले 14 वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। शादी के दौरान भगवती मंदिर में एक बेहद अजीबोगरीब रस्म देख लोग हैरान थे। विवाह की रस्में पूरी करने के दौरान पहले पति अनूप राम ने अपनी पत्नी की मांग में भरा पुराना सिंदूर खुद अपने हाथों से धोकर मिटाया। इसके बाद नए पति (प्रेमी) राजेश कुमार ने ज्योति की मांग में फिर से सिंदूर भरकर उसे अपनी पत्नी स्वीकार किया। तरैया के देवरिया मायके वाली ज्योति की यह दूसरी शादी पूरे क्षेत्र मे चर्चा में बनी हुई है। महिला की मां ने भी नाराजगी जताई और पिटाई करते हुए विदा हो जाने को कहा था।