दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-

बेतिया : नगर परिषद में 98 करोड़ से हो रहे जल नल योजना के अंतर्गत लिबर्टी सिनेमा के पास जलमीनार के निर्माण में अवरोधक बने अतिक्रमणकरियो को जिला पदाधिकारी डॉक्टर नीलेश रामचंद्र देवरे द्वारा आज स्थल पर जाकर अंतिम चेतावनी दी गयी तथा खुद से तोड़ने का 5 दिन का समय दिया गया। मौके पर एसडीएम विद्यानाथ पासवान एवं अंचल अधिकारी मौजूद रहे। कल जमादार टोला का अतिक्रमण हटाया जाएगा। उक्त आशाय की पुष्टि नगर परिषद सभापति गरिमा देवी सिकारिया ने की।