दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-
बेतिया : आज अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के शुभ अवसर पर तीन दिवसीय योग का अंतिम दिन बेतिया के महाराजा स्टेडियम में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जिसमे भारत स्वाभिमान एवं पतंजली योग समिति, किसान योग समिति के सभी लोगों ने मिलकर बड़ी उल्लास के साथ अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस का कार्यक्रम किया। इस अवसर पर बेतिया नगर परिषद की सभापति गरिमा देवी सिकारिया ने दीप प्रज्वलित कर इस कार्यक्रम को और चार चाँद लगा दिया I सभापति महोदय ने एकदम अपने नियत समय पर आकर इस कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। साथ ही बेतिया वासी जो स्टेडियम में योग के लिए आये थे उनको और उत्साहित किया I उन्होंने बताया कि योग विद्या का उद्भव हजारो वर्ष प्राचीन है I श्रुति परंपरा के अनुसार भगवान शिव योग विद्या के प्रथम आदिगुरु, योगी या आदियोगी है परंतु आज इसे पूरी दुनिया में योग का महत्व स्वामी रामदेव नें बताया एवं हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने इसे अन्तर्राष्ट्रीय योग के रूप में स्थापित किया I भारत स्वाभिमान के जिला प्रभारी कमलेश झा ने कहा कि योग अध्यात्मिक अनुशासन एवं अत्यन्त सूक्ष्म विज्ञान पर आधारित ज्ञान है जो मन एवं शरीर के बीच सामंजस्य स्थापित करता है Iरवि कुमार ने प्राणायाम कराकर सभी को प्राणायाम का लाभ के विषय में बताया I भाई सतीश किसान प्रभारी ने आसन कराकर सभी को योग एवं आसन की पूरी जानकारी दी I वीणा गुप्ता महामंत्री ने भजन गाकर इस कार्यक्रम को और उत्साह से भर दिया I आज इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष गंगा पाण्डेय ने भी सभी लोगों को योग की महिमा बताई तथा पूर्ण श्रद्धा के साथ स्वयं योग किया I आज इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सारे योग शिक्षक, मानव भारती, संतोष मणि तिवारी, सत्येन्द्र , राजदेव कुमार, पिंटू कुमार , चन्दन , विवेक कुमार, संजीव कुमार , तेज़ प्रकाश ने बड़ी भूमिका अदा की एवं कार्यक्रम के अंत में दीपमाला एवं गीता दोनों बच्चियो ने तो अपने कठिन योग एवं आसनों को करके स्टेडियम के सारे भीड़ को स्टेज तक पंहुचा दिया और इस कार्यक्रम को और सफल इन दोनों बच्चियो ने कर दिया I





Recent Comments