मढ़ौरा विस के गौरा में चुनावी सभा करते तेजस्वी

मढ़ौरा(सारण)/संजीव कुमार ।
बिहार के दुसरे चरण मे तेज हुई चुनावी रैली के बीच महागठबंधन से मुख्यमंत्री का चेहरा तेजस्वी यादव बुधवार को मढ़ौरा के गौरा पहुंचे । मध्य विधालय गौरा से सटे मैदान में बने समारोह स्थल पर तेजस्वी यादव आक्रमक दिखे । तेजस्वी यादव ने कहा कि इस नौ नवंबर को लालू प्रसाद की रिहाई और दस नवंबर को नीतीश सरकार की विदाई तय है। इस दौरान तेजस्वी ने उपस्थित लोगों से नितिश कुमार की बिदाई के लिये हाथ उठवाकर समर्थन मांगा । साथ ही कहा कि आप मढ़ौरा से जितेन्द्र राय को जिताइये वे उन्हे बड़ी जिम्मेवारी देकर मढ़ौरा की जनता का सम्मान करेगे ।
युवाओ को लक्ष्य करते हुये कहा कि सत्ता संभालते ही पहली कैविनेट बैठक में दस लाख युवाओं को नौकरी देने का काम करेंगे । आंगनबाड़ी सेविकाओं एवं जीविका कार्यकर्ताओं की सेवा को नियमित करेंगे। चार सौ रुपयां के वृद्धा पेंशन को बढ़ाकर एक हजार रुपयां कर देगे ।
इस दौरान पहुंची भीड़ तेजस्वी यादव को करीब से देखने के लिये बेकाबू होती रही । भीड़ को नियंत्रित करना मुश्किल होता रहा और भीड़ बेकाबू होकर बैरिकेटिंग को तोड़ स्टेज के नजदीक पहुंच गयी । बाद में सुरक्षा कर्मियों को मंच से उतार कर हेलीकाप्टर तक ले जाने में भारी मशक्कत का सामना करना पड़ा। अपने संबोधन में तेजस्वी यादव ने जहां एक ओर एनडीए सरकार पर तीखे हमले किये, वहीं दूसरी ओर युवाओं में लगातार जोश भरते रहे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पंद्रह साल के शासन पर तंज कसते हुए कहा कि मुख्यमंत्री जी थक गये हैं। अब उनमें बिहार और बिहारियों के लिये कुछ शेष नही बचा है । बिहार को संभालने और बिहार को आगे ले जाने के लिये युवा हाथ और युवा साथ की जरुरत आन पड़ी है । मुख्यमंत्री के कार्यों को प्रहार करते हुये कहा कि नितिश जी न तो युवाओं को रोजगार दे पाये और न ही कोरोना काल में परेशान हाल घर लौट रहे प्रवासियों के लिए कुछ कर पाये । नितिश जी ने बिहार को इस कदर बदहाल बना दिया गया है कि लोग अपने घर आकर भी फिर से पलायन के लिये विवश हुए है । रोजगार विहीन बिहार पर आक्रमण करते हुये कहा कि 15 साल में नीतीश जी और उनकी सरकार बिहार में एक भी कल-कारखाना नहीं खोल सकी फिर एक और पांच साल मिला तो क्या कर लेगे । तेजस्वी ने अपने लिये पांच साल मांगा और कहा कि वे युवा है मौका मिला तो नया बिहार बनायेगे । नियोजित शिक्षकों को लुभाया कहा कि वेतन देने का काम करेगे । नितिश जी इतने वर्षों में बिहार को विशेष राज्य का न दर्जा दिला पाये और न ही विशेष पैकेज ले सके। राजद को वोट देने की अपील करते हुये कहा कि वे नया बिहार का संकल्प ले चूके है और सभी से सहयोग की मांग की । अध्यक्षता जिला युवा राजद अध्यक्ष मसकुर खां ने की । सभा को पुर्व एम एलसी रघुवंश यादव, कामरेड रामबाबू सिंह, हरेराम प्रसाद यादव पुर्व प्रमुख निर्मला सिंह, समाजसेवी नवी अहमद, पुर्व मुखियां ललन प्रसाद यादव, युवा नेता धनंजय कुमार, ठाकुर अमर सिंह, क्यूम अंसारी, मन्नान खां, विश्वनाथ राय, अकरम सिद्दिकी, अजमल कमाल, प्रितम यादव, कांग्रेस के लालबाबू गिरि , नूर हसन, शिवकुमार गुप्ता, विष्णु गुप्ता, मुखियां सुरेन्द्र प्रसाद, उमा कुंवर, रेणु यादव, ने संबोधित किया।