दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-
बेतिया : आयुक्त्त, तिरहुत प्रमंडल, मुजफ्फरपुर, नर्मदेश्वर लाल का भ्रमण कार्यक्रम दिनांक-26 जून को बेतिया में निर्धारित है। आयुक्त महोदय द्वारा जिले में क्रियान्वित विभिन्न विकास एवं कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा की जायेगी। इसके साथ ही वे विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण तथा जिला में कार्यान्वित की जा रही किसी भी योजना का स्थलीय जांच/निरीक्षण भी करेंगे। जिला पदाधिकारी, डॉ0 निलेश रामचंद्र देवरे द्वारा समाहरणालय एवं जिला के सभी कार्यालय प्रधान, सभी अनुमंडल पदाधिकारी, सभी भूमि उप समाहर्ता, सभी प्रखंडों के वरीय प्रभारी पदाधिकारी, सभी कार्यपालक अभियंता, सभी प्रमंडल, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, सभी अंचल अधिकारी, सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, सभी कार्यक्रम पदाधिकारी, पश्चिम चम्पारण को अपने-अपने विभागीय योजनाओं/कार्यक्रमों की समीक्षा कर प्रगति लाना सुनिश्चित करने हेतु निदेशित किया गया है। जिलाधिकारी द्वारा अधिकारियों को निदेश दिया गया है कि सभी योजनाओं विशेषकर सात निश्चय एवं पंचायतों में कार्यान्वित योजनाओं के कार्यान्वयन में तेजी लाकर पूर्ण कराना सुनिश्चित किया जाय।




Recent Comments