बेतिया – 23 फ़रवरी को साठी में ऐतिहासिक मुशायरा व कवि सम्मलेन का आयोजन !

न्यूज इनपुट शमीम क़मर रेयाज़ी साठी प. चंपारण बिहार:–
बेतिया : साठी प. चंपारण में आगामी 23 फ़रवरी को एक ऐतिहासिक मुशायरा सह कवि सम्मलेन का आयोजन होरहा है जिस की तैयारी युद्ध स्तर पे जारी है । इस आयोजन को लेकर आज साठी के नेशनल प.स्कुल के प्रांगण में प्रेस कांफ्रेंस किया गया ,इस आयोजन की अध्यक्ष्ता कर रहे ढाका पूर्वी चंपारण के राजद विधायक श्री फैसल रहमान का आगमन मुशायरा ,कवि सम्मेलन को लेकर साठी में हुवा । प्रेस कांफ्रेंस में मीडिया के समक्ष श्री फैसल रहमान ने कहा की इस आयोजन का उद्देश् आपसी भाईचारगी और एकता को बढ़ावा देने की मंशा से या आयोजन किया जा रहा है । इस तरह के साहित्यिक आयोजन से आपस में प्रेम सद्भाव बना रहता है जो बहुत ज़रूरी है जब एकता भाईचारगी बढ़ेगा तब जा के हम अपने क्षेत्र से लेकर देश तक को विकास की धारा से जोड़ सकेंगे ।
इस आयोजन के आयोजक पूर्व राजद प्रत्याशी नरकटियागंज श्री मज़हर आलम ने ने कहा की हमे मोहब्बत का सन्देश सभी वर्ग में देना है और सब को मोहब्बत प्रेम की डोर से बाँधना है साठी क्षेत्र के सभी लोगों से इस आयोजन को सफल बनाने की अपील की । आज के इस प्रेस कांफ्रेन्स में मुशायरा आयोजक श्री मज़हर आलम ,उप आयोजक शमीम क़मर रेयाज़ी ,सचिव सैयद नबी आलम ,कोषा अध्यक्ष फखर आलम,मोहम्मद अबुल्लेस,मोहम्मद वैस, रौनक आलम ,अफ़रोज़ आलम ,राशिद उर्फ़ पिंकू, मेराज आलम ,बसीर उर्फ़ लालबाबू ,सरताज हयात ,मेराजुद्दीन ,अंगूरी,परवेज़,इरफ़ान ,फ़ैयाज़ आलम अदि उपस्तिथ रहे ।




Recent Comments