बेतिया – गौनाहा:– *सांसद ने किया तीन पुलो का शिलान्यास जनता में खुशी का लहर*

न्यूज इनपुट रामायण कुमार गौनाहा पं.चम्पारण बिहार :-
*पश्चिमी चम्पारण गौनाहा* बाल्मिकी नगर सांसद शतीश चन्द्र दूबे ने रविवार को मेधौली चौक के समीप टुटी सायफन, बलुआ मितनी के पास एक पुल का व दोन त्रिवेणी नहर में मेहनौल के पास पुल निर्माण का शिलान्यास किया ।
सांसद ने बताया कि पुल निर्माण काम में गुणवत्तता लाने का हर संभव प्रयास किया जायेगा । उन्होंने बताया कि तीनों पुल का टेंडर हो गया है और पुल निर्माण का काम शुरु कर दिया गया हैं इसके निर्माण कार्य से बिगत छः माह से बन्द पड़ा आवागमन सुचारु रुप से चालू हो जाएगा ।
उक्त तीनों पुल के शिलान्यास से सांसद व प्रखण्ड की जनता ने राज्य व केन्द्र सरकार को बधाई दी है ।
विदित हो कि 12 अगस्त की रात आई प्रखंड क्षेत्र में प्रलयकारी बाढ के कारण दोन कैनाल नहर पुरी तरह से बर्बाद कर आवागमन ढप कर दिया था । जिससे प्रखण्ड क्षेत्र के लोगो को आवागमन करने को लेकर बडी परेशानी हो रही थी ।
वही मौके पर प्रखंड की सौकडो जनता समेत पार्टी कार्यकर्ता प्रखंड अध्यक्ष सचितानंद चौबे, पस्चीमी मण्डल के अध्यक्ष प्रमोद महतो, गुलाब जयसवाल , शाही चौबे , शशि धर चौबे आदि उपस्थित रहे ।




Recent Comments