
भाजपा महिला मोर्चा का बूथ स्तरीय सम्मेलन छपरा में सम्पन्न
छपरा : भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा का सम्मलेन स्थानीय एकता भवन में भव्य रूप से हुआ. सम्मलेन में बतौर मुख्य अतिथि महाराष्ट्र से आयी राष्ट्रीय अद्य्यक्ष श्रीमती विजया राहटकर जी ने बताया कि छपरा में हुए ऐसे भव्य आयोजन से वो गदगद हैं. उन्होंने सभी सारण की महिलाओं से 2019 में लोकसभा के चुनाव हेतु एकजुट होकर नरेंद्र भाई मोदी के नेतृत्व में दोबारा सरकार बनाने का आवहन किया.उक्क्त मौके पर सारण के सांसद राजीव प्रताप रूडी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि सारण की महिला मोर्चा अद्य्यक्ष पर उन्हें गर्व है कि उनके नेतृत्व में सारण की समस्त महिलाएं एकजुट होकर अपने कार्य में संग्लन हैं.उन्होंने इस कार्य के लिए सारण की महिलाओं के प्रति आभार प्रकट किया, कार्यक्रम में पटना से आयी प्रदेश अद्य्यक्ष अनामिका सिंह ने बताया कि पूरे देश में सिर्फ एक ही विकल्प है और वो हैं नरेंद्र भाई मोदी.उन्होंने कहा कि आज महिलाएं सिर्फ घर की चारदीवारी तक सीमित न होकर देश विदेश में अपने परचम लहरा रही हैं.
इसके पूर्व महिला मोर्चा की सदस्यों ने बैंड बाजे के साथ अपने राष्ट्रीय अद्य्यक्ष का भव्य स्वागत किया, सारण महिला मोर्चा अद्य्यक्ष अनु सिंह ने अपने स्वागत भाषण में बताया कि यह सम्मलेन ऐतिहासिक है और बेहद खुशी है की इसकी शुरुआत बिहार के छपरा से हो रही है.
उक्क्त कार्यक्रम में विशेष रूप से भाजपा जिला अद्य्यक्ष रमेश प्रसाद, किसान मोर्चा के राष्ट्रीय उप अद्य्यक्ष शैलेंद्र सेंगर, पूर्व अद्य्यक्ष वेद प्रकाश उपाधयाय, जिला संघटन प्रभारी रमेश श्रीवास्तव, महामंत्री रंजीत सिंह,धर्मन्द्र चौहान, महिला मोर्चा महामंत्री सुमन देवी, सरिता गुप्ता ,श्रीनिवास प्रसाद, रामदयाल शर्मा, व्यापार प्रकोष्ट सारण के अद्य्यक्ष आदित्य अग्रवाल, संजय सिंह, लोकसभा प्रभारी जगरनाथ ठाकुर सहित भारी संख्या में महिलाएं, भाजपा पदाधिकारी एवं सदस्यगण उपस्थित थे.
#न्यूज़ इनपुट -मनोरंजन पाठ्क /छपरा :




Recent Comments