बेतिया – हरनाटांड़ में शीवरात्रि मेले की हो रही तैयारी

न्यूज़ इनपुट विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिमी चंपारण बिहार:–
बगहा/हरनाटांड :- थरुहट की राजधानी कही जाने वाली हरनाटांड़ में शीवरात्रि मेले की हो रही है. आगामी 14 फरवरी को महाशिवरात्रि मेले को लेकर थरुहट गांव में उत्साह है की मेले में खेल तमाशे आते हैं. जानकारी हो कि मेले के स्थल पर बड़ा झूला और छोटा झूला आ गया है. दोनों झूला वाले अपने झूला को तैयार करने में जोर शोर से लग गये हैं. महाशिवरात्रि के दिन तैयार करके लोगों को झूले का आनंद दे सकें. हरनाटांड़ में शीवरात्रि मेलाभार्थियो को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाने के लिए कई बेहतर इंतजाम किया जा रहा है. जिसमें महाशिवरात्रि के रात में भक्ति जागरण कार्यक्रम का भव्य आयोजन प्रमुख है।हर साल के भांति इसमें दूर-दूर के कलाकारों का जमघट होगा, जिसमें शाम ढलते ही गांव के लोग हजारों हजारों की संख्या में जुट जाते हैं. लोगों दूर-अराजकता के क्षेत्रों से अपने पूरे परिवार को बैलगाड़ी में बैठाकर पहुंचते हैं और पूरे रात भक्ति जागरण का आनंद उठाते हैं. उन लोगों में बहुत ही उत्साह होती है. नाच और भक्ति जागरण का आनंद लेने में इस मेले को सफल बनाने में थारू महासंघ के लोग इस में तत्पर हैं।