बेतिया – गौनाहा:– *दो शराबी गिरफ्तार कर भेजा गया जेल*

न्यूज इनपुट रामायण कुमार गौनाहा पं.चम्पारण बिहार :-
*पश्चिमी चम्पारण गौनाहा* मटियरिया पुलिस ने रविवार को सोनवर्षा सीमा सुरक्षा योजना पुल के पास से रविवार को रात्री 8.30 बजे दो शराबी को नशे की हालत में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है ।
इसकी जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार यादव ने बताया कि रात्री गस्ती के दौरान भंगहा थाना क्षेत्र के रामपुर निवासी अनुराग ठाकुर व हुबंत जोसेफ को शराब नशे के हालत में गिरफ्तार किया गया है जिसे उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज करते हुऐ जेल भेज दिया गया हैं ।
विदित हो कि सोनवर्षा ग्राउंड में एक हप्ता पहले से फूटबॉल टूर्नामेंट चल रहा है । हो रही मैच को देखने के लिए दोनों शराबी आये थे ।
गश्त कर रही पुलिस के जांचो उपरांत शराब पीने की पुष्टि हुई तो पुलिस ने दोनो को गिरफ्तार कर थाने लायी और केश दर्ज करते हुए जेल भेज दिया ।