दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-
 कालीबाग ओपी क्षेत्र के मिर्ज़ाटोला मोहल्ले से फिरौती के लिए अपहृत छात्र की हत्या कर दी गई. शुक्रवार को पुलिस ने बगल के मुहल्ले झीलिया में एक निर्माणाधीन भवन के शौचालय की टंकी​ से उसका शव बरामद किया. शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया गया है. मृतक मिर्जाटोला निवासी रामदेव सिंह का सात वर्षीय पुत्र वीर कुमार सिंह है. उसके पिता बढ़ई मजदूरी का काम करते हैं. .मामले में पुलिस ने मिर्जा टोली के गोली कुमार बैठा को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. वीर की हत्या गला दबाकर करने की आशंका जताई जा रही है. वीर अपने परिवार का एकलौता संतान था. छात्र को मुक्त करने के लिए दस हजार रुपए फिरौती की मांग की गई थी.