एकतरफा प्यार में सनकी आशिक ने दूल्हा को चाकू मार किया जख्मी, इलाज के बाद थाने में हुई शादी
पानापुर (सारण) : शादी करने के लिए जा रहे दूल्हे पर सनकी आशिक ने चाकू से जानलेवा हमला बोल दिया.जिसमें जख्मी दूल्हा के उपचार के बाद थाने में ही शादी हुई । बताया जाता है की सोमवार की रात स्थानीय थाना क्षेत्र के बेलौर गांव में एकतरफा प्यार में सनकी आशिक ने दूल्हा पर चाकू से हमला कर दिया.दूल्हे की किस्मत अच्छी थी कि की हमला देख आपने को बचाने की कोशिश में चाकू गर्दन के बदले मुंह पर लग गई.जिससे उसकी जान बच गई.गोपालगंज जिले के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के प्यारेपुर बंगरा घाट से सोमवार की शाम कागा बैठा के पुत्र की बारात पानापुर थाना क्षेत्र के बेलौर गांव में आयी हुई थी.धार्मिक रीति-रिवाज के अनुसार द्वार पूजा, बरनेत की रस्म अदा हुई.उसके बाद दूल्हे का बुलावा शादी के लिए आया.दूल्हा गाड़ी में बैठकर दुल्हन के घर जा रहा था.इसी दौरान रास्ते में सनकी आशिक ने बाईक से पीछा किया.जैसे ही वह दूल्हे की गाड़ी के नजदीक गया, उसने अचानक बड़े चाकू से दूल्हा रंजन कुमार के गर्दन पर वार किया.जिससे बचने का प्रयास दूल्हे ने किया.इसलिए चाकू गर्दन के बदले होंठ पर लग गया.घटना के बाद दूल्हे की गाड़ी चला रहे ड्राइवर ने गाड़ी को जहां बारात ठहरी थी, वहां ले गया.तुरंत जख्मी दूल्हे को बाइक से मशरक पीएचसी लोग ले गए.जहां दूल्हे का उपचार हुआ.मंगलवार की दोपहर पानापुर थाने में शादी की रस्म अदा हुई.पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नविवाहिता ने पति पर जानलेवा हमला का नामजद आरोपी सेमरी निवासी सोनू कुमार सिंह व बेलौर निवासी ज्योति कुमार महतो को बनाया है.