जहाजपुर:सदर बाजार रोड़ खुदाई को लेकर रात उपजा विवाद,फिलहाल शांत
आज़ाद नेब
जहाजपुर 3 अप्रैल। कल रात नगर पालिका द्वारा नगर के मुख्य मार्ग सदर बाजार के रोड़ की खुदाई को लेकर विवाद उत्पन्न हो गया।
श्रीराम सेना के जिला संयोजक केशव पत्रिया ने बताया कि श्री रामजन्मोत्सव पर राम विरोधी ताकतो द्वारा नगर मे निकलने वाली भव्य शोभायात्रा में रूकावट डालने के लिए ठेकेदार की आड मे कार्यक्रम मे बाधा डालने के लिए रोड़ खुदवा दी ताकी रामजी की शोभा यात्रा नही निकल सके। रामजी के काम मे कोई भी रामभक्त रूकावट सहन नही करेगें।
नगर पालिका चेयरमैन नरेश मीणा से इस मामले कि जानकारी ली तो उन्होंने बताया की पालिका द्वारा शुक्रवार को ही इस कार्य का वर्क आॅडर दे दिया गया था। लेकिन रात को ठेकेदार द्वारा कार्य चालू किया इसकी जानकारी मुझे नही है।
भाजपा मनोनीत पार्षद दिनेश पत्रिया का कहना है कि कुछ लोग नगर के विकास मे बाधक है। जो नगर का माहौल खराब करना चाहते है। रामनवमी की यात्रा मे कोई व्यवधान नही आयेगा। रोड़ को कार्यक्रम से पूर्व सही करवा दिया जायेगा।
विश्व हिन्दू परिषद तहसील संयोजक पंकज शर्मा ने कहा यात्रा मे कोई बाधा उत्पन्न नहीं होगी। इस कि जिम्मेदारी नगर पालिका प्रशासन की है। चेयरमैन से वार्ता हुई है। यात्रा के पूर्व मे मार्ग को सही कर दिया जायेगा।
उधर कांग्रेस ब्लॉक उपाध्याय बाबूलाल खटीक का कहना है कि नगर का जानबूझकर साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने ने के लिए भाजपा वालों की कोशिश है। पालिका द्वारा यह कार्य दो दिनों के बाद भी करवा सकती थीं।




Recent Comments