सिवान :जनरल टिकट काउंटर की कमी से धक्के खाने को मजबूर है यात्री
#परवेज अख्तर
सीवान
सिवान जंक्शन पर यात्रियों की भारी भीड़ के बावजूद भी जनरल टिकट महिला और पुरुष के लिए एक-एक काउंटर खुलने रहा है ।जिससे यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। जिसको लेकर रेल यात्रियों में रोष है। यात्रियों का कहना है कि एक तरफ ट्रेनों के लेटलतीफी से घंटो स्टेशन पर बैठ कर ट्रेनों का इंतजार करना पड़ता है वहीं दूसरी ओर जनरल टिकट बुकिंग के लिए एक काउंटर खोलने से आए दिन हंगामा हो रहा है। इन काउंटरों पर सुरक्षा के मद्देनजर कोई इंतजाम नहीं किया जा रहा है। ताकि यात्री कतारबद्ध होकर बुकिंग काउंटर पर अपना टिकट ले सके। यात्रियों द्वारा स्टेशन मास्टर से शिकायत करने पर अतिरिक्त बुकिंग काउंटर खुलवाने की कोई व्यवस्था नहीं की जा रही है। मकर संक्रांति का पर्व बीतने के बाद शादी विवाह के लिए आने जाने वालों का सिलसिला शुरू हो गया है। जिसके चलते यात्रियों की संख्या बढ़ गई है। कई ट्रेनें रद्द हो गई है और कई ट्रेनों के परिचालन में फेरों की कमी कर दी गई है। जिसके चलते चलने वाली ट्रेनों के समय पर अधिकांश यात्री टिकट काउंटर के पास टिकट कटाने के लिए पहुंच जाते हैं जिसको लेकर भारी भीड़ हो जा रही है और इसी बीच काउंटर की कमी से रेल यात्रियों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है इस संबंध में डी आर एम से उस समय शिकायत की गई थी जब वह सिवान स्टेशन का निरीक्षण करने आए थे उसके बावजूद भी इस समस्या का समाधान नहीं निकाला गया और उन्होंने यह कह कर टाल दिया कि पर्व के मौके पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए अतिरिक्त काउंटर की व्यवस्था की जाएगी लेकिन जिसका पालन नहीं किया जा रहा है स्थानीय रेल अधिकारी यह कह कर बहाना बना देते हैं कि यात्रियों की संख्या बढ़ने के पश्चात काउंटरों की संख्या बढ़ा दी जाएगी लेकिन उनकी कौन सुनता है स्थानीय रेलवे अधिकारियों की नजर में कभी काउंटर पर भीड़ होती ही नहीं है और इधर यात्री धक्के खाने को मजबूर हैं
इस संबंध में स्टेशन मास्टर से पूछने पर उन्होंने कहा कि रेल यात्रियों में मकर संक्रांति के बाद इजाफा हुआ है इसके लिए रेलवे के वरीय अधिकारियों को पत्र लिखी गई है आदेश आने तक टिकट बुकिंग काउंटर पर विशेष व्यवस्था की जा रही है
चैनपुलिंग करते दो धराए
सीवन। गोरखपुर एस्कॉर्ट पार्टी की टीम ने चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस में चैनपुलिंग करने के आरोप में दो युवकों को पकड़ कर सिवान आरपीएफ को सौंप दिया। आरपीएफ एसआई परमेश्वर सिंह ने बताया कि चैनपुलिंग करने के आरोप में पकड़े गए मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बिंदुसार बुजुर्ग गांव के लाल साह के पुत्र सोनू कुमार तथा गुठनी थाना क्षेत्र के चौभरिया गांव के जगलाल राम का पुत्र लाल बाबूराम है।जिसे चैनपुलिंग के आरोप में एस्कॉर्ट पार्टी की टीम ने पकड़कर सीवान आरपीएफ को सौंप दिया। पकड़े गए युवकों पर जुर्माना लगा कर छोड़ दिया गया।




Recent Comments