सारण के मनोज दिल्ली में जाप पार्टी के बने महासचिव 

छपरा 
मढ़ौरा प्रखंड के तेजपुरवा निवासी मनोज गुप्ता को जन अधिकार पार्टी (लो.) ने दिल्ली का महासचिव मनोनीत किया है ।  पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष चन्द्र बोस ने पार्टी के संरक्षक व सांसद पप्पू यादव के निर्देश पर इससे सम्बंधित पत्र जारी किया है ।  प्रदेश अध्यक्ष ने मनोज गुप्ता को जिम्मेवारी देते हुए आशा व्यक्त किया है की वे जन अधिकार पार्टी का समुचित विकास करने में अपनी जिम्मेवारी का सफल निर्वाहन करेगे ।  इधर मनोज गुप्ता के जाप पार्टी से दिल्ली महासचिव के पद पर मनोनयन की सुचना पर उनके पैतृक गांव तेजपुरवा में खुशी मनाई गई ।  वही स्थानीय गृह जिला सारन से बधाइयां मिलनी शुरू हो गई है । मढ़ौरा निवासी सोनू सिंह, मनिन्द्र सिंह,तरैया के सरया  निवासी दिलीप सिंह, मढ़ौरा के मिर्जापुर निवासी मुखिया प्रतिनिधि हर्षवर्धन दीक्षित,सामाजिक कार्यकर्ता  जेपी सिंह, शकील अली, आजाद अली,पप्पू साह,सचिन शुक्ला, सुनील शुक्ला आदि ने अपनी बधाई दी है