दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-
बसंतपुर साठी दोहरा हत्याकांड के अभियुक्त शिव परसन यादव को साठी पुलिस ने गुरुवार की रात गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इस संदर्भ में थानाध्यक्ष राजू कुमार मिश्र ने बताया कि थाना क्षेत्र के बसंतपुर गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई थी। जिसमें दो सगे भाई झापस यादव और झगरू यादव की हत्या 2016 में हो गई थी। जिसका आरोपी शिव परसन यादव पर आर्म एक्ट और हत्या का मामला दर्ज है। जिसे गुरुवार की रात छापेमारी कर बसंतपुर गांव से गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेज दिया गया। वही कांड के अनुसंधान कर्ता दरोगा मुमताज आलम ने बताया कि इस कांड में बसंतपुर गांव निवासी मदन यादव ने हत्या और रंगदारी का आरोप लगाते हुए इसे अभियुक्त बनाया है। जिसमें पांच अभियुक्त पहले से ही जेल में बंद है। जबकि छठा शिव परसन यादव को गुप्त सूचना पर बसंतपुर गाँव से गिरफ्तार किया गया। बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी बहुत जल्द की जाएगी। यहां बता दे कि दो सगे भाइयों के दोहरे हत्याकांड से पुरा इलाका दहल गया था। दोनों भाई होमगार्ड के जवान




Recent Comments