दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-
नौतन थाना क्षेत्र के बरदाहा पंचायत के मडूआहा गांव मे शुक्रवार की दोपहर मानवता को शर्मसार करने वाला मामला प्रकाश मे आया है । सतर साल के अधेड ने चार साल की मासूम बच्ची के साथ जबरन दुष्कर्म का प्रयास किया है । मासूम की चिल्लाने की आवाज सुन ग्रामीण घटना स्थल पहुंचे और दुष्कर्मी को दबोच पुलिस को सुपुर्द कर दिया है । घटना की सूचना पर पहुंचे दरोगा फनीभूषण सिंह ने आरोपी को अपने कब्जे मे लेकर आगे की कार्रवाई मे जुट गए । घटना को लेकर गांव मे सनसनी फैली हुई है ।जानकारी के अनुसार आहा गांव के चार वर्षीय (रीमा कुमारी )काल्पनिक नाम को गांव के दुष्कर्मी सतर वर्षीय मुखन राम ने बेदाम देकर बहला कर घर मे ले गया और जबरन मासूम के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने लगा । पीडि़त मासूम बच्ची के रोते बिलखते और चिल्लाने की आवाज को सन कर ग्रामीण पहुंच गये ।जहां पुछने पर आपबीती सुनाने लगी । घटना की खबर गांव मे आग की तरह फैल गई । आक्रोशित ग्रामीणो ने दुष्कर्मी को दबोच कर बंधक बना लिया और पुलिस को सुपुर्द कर दी । बताया जाता है कि दुष्कर्मी ने दो शादी हुई थी ।पहले पत्नी से पांच लड़की और एक लड़का तथा दूसरी पत्नी से दो लडका और दो लडकी है । पीडि़त मासूम बच्ची के पिता विगत कुछ रोज पहले आम के पेड़ से गिर जाने के बाद कमर की हड्डी टूट गयी है ।गरीबी का लाभ उठाते हुए दुष्कर्मी मुखन राम ने लोमहर्षक घटना को अंजाम देने की कोशिश का प्रयास किया है । इस दर्दनाक घटना से पुरे इलाके के लोग दहल उठे है ।गाँव मे चर्चा का विषय बना हुआ है कि दुष्कर्मी शराब के नशे मे धूत होकर घटना को अंजाम दिया है । पुलिस मामले की छानबीन व कार्रवाई मे जुटी हुई है ।।