दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-
योगापटटी केन्द्र सरकार शहरों से लेकर गाँव तक पक्की सड़क की जाल बिछा डाली है। यहा तक कि विकास से कोशों दूर सुदूर दियरावर्ती गाँव भी प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना से अछूता नहीं है। उक्त बातें स्थानीय सांसद सतीश चंद्र दुबे ने कही। वे प्रखण्ड के अलग अलग जगहों पर प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के आधा दर्जन सड़क और तीन पुल के शिलान्यास के अवसर पर कही। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा देश के गाँव गाँव व टोला टोला से मुख्य सड़क से जोड़ने वाली कच्ची सड़क पर पक्की सड़क बनाने के लिए कृत संकल्पित है। वही आवागमन बाधित कर रहे नदी पर पुल बनाने की भी कार्य किया जा रहा है। जिससे वर्षात के समय प्रखण्ड मुख्यालय से आवागमन बाधित होने वाले प्रखण्ड के दर्जनों गावों का हमेशा आवागमन प्रखण्ड मुख्यालय से बना रहे। उन्होंने कहा कि प्रखण्ड के धनवतीय गाँव से तेवा टोला तक 8 सौ मीटर सड़क पर पीसीसी कार्य 53 लाख की राशि, प्रखण्ड के हरिहरपुर से गर्दहिया गाँव तक 2 किलोमीटर 1एक करोड़ 21लाख , सेमरी चौक से सेमरी भवानीपुर चंद्रौल से चांदपुर तक, खैरटिया से खैरटिया मानपुर और प्रखण्ड मुख्यालय से मदारपुर तक जाने वाली सड़क में एक करोड़ 75 लाख रुपये की एक पुल व एक करोड़ 69 लाख रुपये का पुल हरहा नदी में जबकि पिपरिया के पास नदी में एक पुल एक करोड़ 95 लाख रुपये की लागत से निर्माण कार्य की शुरुआत किया गया।मौके पर विधायक विनय बिहारी,भजपा मंडलअध्यक्ष कौशल किशोर पांडेय धर्मनाथ यादव जगन्नाथ प्रसाद वृजेश प्रसाद परमेश्वर पांडेय शम्भु प्रसाद अखिलेश राव संतोष प्रसाद,सहित सैैैकड़ों लोग रहे।




Recent Comments