दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-
जिला के चनपटिया थाना क्षेत्र अंतर्गत
चुहड़ी मिशन परिसर में यम की ग्रोटो और बालक येसु की प्रतिमा को असामाजिक तत्वों ने तोड़ा और क्षतिग्रस्त कर दिया है। चुहड़ी मिशन के पल्ली पुरोहित फादर तोवियास ने बताया कि यह अत्यंत धृणित, निंदनीय और दुःखद घटना है। कुछ असामाजिक तत्वों ने कल शाम 6 बजे के करीब माँ मरियम की ग्रोटो और बालक येसु की प्रतिमा को तोड़ फोड़ दिया है। इस घटना से पूरे ईसाई समुदाय में नाराजगी और आक्रोश बढ़ गया है। पल्ली पुरोहित के द्वारा इस घटना की सूचना तुरंत ही चनपटिया थाना को दिया गया। मौके पर चनपटिया थाना प्रभारी दल बल के साथ पहुँचे और घटनास्थल का निरीक्षण किये।वही मेरी एडलीन ने बताया कि उन्होंने जिला पदाधिकारी डॉ नीलेश रामचंद्र देवरे और पुलिस अधीक्षक जयंकान्त से दूरभाष पर संपर्क किया। जिला प्रशासन ने इस घटना की कड़ी निंदा किया और तुरंत ही बेतिया डी एस पी और अनुमंडल पदाधिकारी विद्यानाथ पासवान को घटनास्थल पर जांच के लिए भेजा। इधर पल्ली पुरोहित के साथ पल्लीवासियों ने आज बैठक किया। घटना को अंजाम देने वाले असामाजिक तत्वों का पता लगाने और दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग करने, ईसाईयों को सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की गई। साथ ही चनपटिया थाना में अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई ।




Recent Comments