दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-

नही आये महागठबंधन ने नेता ।निराश लौटे दर्शक ।
—–रालोसपा प्रत्याशी बृजेश कुशवाहा को फोन कर मोबाइल से मुकेश सहनी ने किया संबोधन ।
—–एक बजे से चार बजे तक बैठे रहे चिल्लचिलाती धुप मे लोग।
—-नही आने पर लोगो ने जताया निराशा ।
नौतन । स्थानीय प्रखंड खेल मैदान के सभागार मे महागठबंधन के चुनावी कार्यक्रम मे शुक्रवार को शरद यादव,जीतन राम मांझी व मुकेश यादव के नही पहुचने से कार्यकर्ताओ मे मायूसी का माहौल कायम रहा।करीब एक बजे दिन से खेल मैदान मे लोगो की भीड जमा होने लगी करीब चार बजे तक जैसे ही नेताओ के नही आने की खबर मिली की सभी लोग जितनी मुह उतनी बात करते हुए वापस लौट गये।इधर प्रत्याशी व महागठबंधन के नेता लोगो को समझाने मे लगे रहे लेकिन लोगो की नाराजगी साफ झलकती दिखाई दे रही थी।वही लोगो का गुस्सा शांत नही देख प्रत्याशी ने वीआईपी के अध्यक्ष मुकेश सहनी से मोबाइल पर बात कर सभा को संबोधित कराया।इधर इस मामले मे प्रत्याशी ने बताया कि हेलिकॉप्टर मे तकनिकी खराबी होने के कारण नेताओ की सभा स्थगीत करनी पडी है।उन्होंने उपस्थित लोगो से मत देने की अपील किया ।कार्यक्रम को रालोसपा जिला अध्यक्ष रामाशंकर प्रसाद, अमर यादव,नंदकिशोर कुशवाहा, हरिशंकर यादव,परवेज आलम,सुनील कुमार राव,मालती कुशवाहा, शकुन्तला देवी,शिवरतन यादव,नथु यादव,साहेबहुसैन अंसारी, शैलेश कुशवाहा, आदि ने भी संबोधित किया ।