दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-

स्कोर्पियो-ऑटो रिक्शा में सीधी भीड़न्त, 7 की मौत 1 बुरी तरह जख़्मी

घायलों को पुलिस ने भेजा जी.एम.सी.एच बेतिया, एक की हालत गम्भीर

मृतकों में 2 महिला,1 बच्चा और चालक समेत 3 पुरूष

पश्चिमी चंपारण जिला के मझौलिया प्रखण्ड से गुज़रने वाली बेतिया- मोतिहारी एनएच 727 मार्ग पर ऑटो रिक्शा(टेंपू) और स्कॉर्पियो की आमने-सामने की टक्कर में 5 यात्रियों की मौत घटना स्थल पर हो गयी, तीन व्यक्ति गम्भीर रूप से घायल हो गए। जिनमे एक कि हालत नाजुक है। घटना शनिवार की संध्या टैंपू (ऑटो रिक्शा) और स्कॉर्पियो की सीधी भीड़ंत में 5 व्यक्तियों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। टेम्पू में सवार मरने वालों में दो पुरुष, दो महिला तथा एक बच्चा बताया गया है। दुर्घटना में घायल 3 व्यक्तियों को सदर अस्पताल बेतिया भेजा गया है, जहां एक की मौत होने की खबर है। मझौलिया थाना के थानाध्यक्ष कृष्ण मुरारी गुप्ता सदल-बल घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। उन्होंने सभी घायलों को राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल बेतिया भेज दिया है। मृतकों के शव कब्जे में ले लिया गया है, हालाकि उनकी पहचान अबतक नही हो सकी है। इस संबंध में बताया जाता है कि स्कॉर्पियो तेज गति से बेतिया से मोतिहारी की ओर जाने के दौरान मोतिहारी की ओर से बेतिया जाने वाली ऑटो रिक्शा) टैंपू में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे टैंपू में सवार चालक सहित सवार लोगों की मृत्यु घटनास्थल पर हो गई। टैंपू और स्कॉर्पियो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं। पुलिस सदल-बल घटनास्थल पर कैंप किए हुए हैं। लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी है, जिन्हें नियंत्रित किया जा रहा है। थानाध्यक्ष कृष्ण मुरारी गुप्ता ने बताया कि 1 गणेश माझी 55 वर्ष
2 लाल मुनी देवी 50 वर्ष गणेश मझिकी पत्नी

3 बदामी देवी उम्र 40 वर्ष गणेश माझी की साली ग्राम हरसिद्धि थाना क्षेत्र के लौकरिया

4 जलेशर माझी उम्र 37 वर्ष गणेश माझी का चचेरा भाई
5 यशोदा देवी उम्र 30 वर्ष जलेसर माझी की पत्नी

6 जटा कुमार उम्र 6 वर्ष

बेदमी देवी को छोड़कर सभी 5 मृतक हरसिद्धि थाना छेत्र के सोनबरसा पंचायत स्थित जोगिया गांव के हैं
7 सोनी कुमारी उम्र 13 वर्ष मझौलिया थाना क्षेत्र के किसी गांव की है