बनियापुर (सारण) प्रखंड के  नवसृजित प्राथमिक विद्यालय नजीबा की एक शिक्षिका का हार्टअटैक से मृत्यु हो गयी है।  

                बताया गया है कि उक्त शिक्षिका का सीने में दर्द होने पर प्रभात नर्सिंग होम पटना में इलाज के लिए ले जाया गया था ।जहाँ इलाज के क्रम में हृदयाघात के कारण मृत्यु हो गयी है।जिस घटना से परिजनों सहित शिक्षको में शोक की लहर दौड़ गयी है।जिस स्नबन्ध में बताया गया है कि मृतक  कर्तव्यनिष्ठ, ईमानदार, मृदुभाषी शिक्षिका कुमुद कुमारी का ह्रदय गति रूकने के कारण  आकस्मिक निधन हो गया ।  अपने पिछे  भरा-पूरा  परिवार छोड़ गई हैं । इनके पति का नाम सतीश कुंवर है । इनके दो बालिग पुत्र हैं । बड़े पुत्र नौकरी करते हैं जबकि छोटे पुत्र अभी पढ़ाई कर रहे हैं। दिवंगत कुमुद जी 2007 मे नियोजित एक प्रशिक्षित शिक्षिका थी । उनकी नौकरी अभी दस वर्ष और थी । ऐसा बताया जाता है कि वे  इनकी मृत्यु की खबर मिलते ही   शिक्षक समाज मे शोक की लहर दौड़ गयी ।

वही परिवर्तनकारीप्रारंभिक शिक्षक संघ प्रखंड इकाई बनियापुर की टीम इस कठिन दुख की घड़ी मे शोकाकुल परिवार को सांत्वना देने तथा परिवार के असह्य दुख मे शामिल होने, धैर्य एवं साहस बंधाने के लिए दिवंगत शिक्षिका के घर पहुंची और हर संभव मदद का वचन दिया तथा परिवार को ढांढस बंधाया । इस  टीम मे मुख्य रूप से प्रखंड सचिव विनोद राय, अध्यक्ष अजीमुल्लाह अंसारी, शिक्षक नेता इन्द्रजीत कुमार महतो, प्रफुल्ल सिंह, अरविंद कुमार सिंह, उमेश प्रसाद, रमेश कुमार, लगनदेव राम, धनंजय मिश्रा, सोना लाल बैठा, राजू कुमार, भोला साह , त्रिपुरारी सिंह, उतम जी, शर्मा जी  , अम्बेदकर जी, सत्येंद्र मिश्रा जगलाल महतो सहित सैकड़ो शिक्षक मौजूद थे । इधर परिवर्तनकारी प्रारंभिक शिक्षक संघ सारण के जिलाध्यक्ष समरेन्द्र बहादुर सिंह ने कुमुद कुमारी जी के निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है और शोक संतृप्त परिवार के प्रति भगवान् से उन्हे हिम्मत एवं धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना करते हुए कहा है कि इस जिले का सम्पूर्ण शिक्षक समाज शोकाकुल परिवार के साथ है । हम हर तरह से प्रभावित परिवार की मदद करने के लिए कटिबद्ध हैं । जहां जरूरत पड़ेगी मै हाजिर रहूंगा । जिला सचिव एवं जिला प्रवक्ता संजय राय ने भी शोक संवेदना व्यक्त की है तथा शोक संतृप्त परिवार को यथासंभव सहयोग की भावना व्यक्त की है । भावभीनी श्रद्धांजलि देते ईश्वर  से उनकी आत्मा को शान्ति प्रार्थना किया।।