संवाददाता
एकमा/रसूलपुर/सारण। लोगों में आए दिन कोविड-19 वैक्सीनेशन को लेकर जागरूकता बढ़ रही है। इसी का नतीजा है कि वैक्सीनेशन कराने वालों की संख्या में वृद्धि हो रही है।
मंगलवार को एकमा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के अलावा पांच अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों सहित प्रखंड क्षेत्र के तीन स्कूलों में कोविड-19 टीकाकरण सत्र आयोजित हुआ। इस दौरान कुल 813 लोगों ने कोविड-19 की वैक्सीन लगवायी। इसकी जानकारी प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक राजू कुमार ने दी है।