सिवान। आरपीएफ ने ट्रेन व जंक्शन पर जांच के दौरान शराब को बरामद कर कार्रवाई की है।
मामले में आरपीएफ इंस्पेक्टर राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि विशेष टीम द्वारा शनिवार को निगरानी और जांच के दौरान गाड़ी संख्या 15028 जंक्शन के प्लेटफार्म संख्या एक पर आगमन के दौरान कोच संख्या एस-चार के बर्थ संख्या 31, 32 के नीचे तीन बैग लावारिस हालत में रखा पाया गया। पूछताछ करने पर किसी भी यात्री द्वारा अपना होना नहीं बताया गया। उक्त बैग को चेक करने पर उसमें शराब पाई गई। आगे की कार्रवाई हेतु जीआरपी को सुपुर्द किया गया।




Recent Comments