बीडीओ ने खुद आवेदन लेकर कराया शांत



गड़खा। प्रखंड के पंचायत वार नए राशन और किरासन के लिए पिछले कुछ दिनों से आरपीटीसी काउंटर पर आवेदन ली जा रही है। परंतु अत्यधिक भीड़ होने के कारण शनिवार को कर्मचारी की कम संख्या होने के कारण मीरपुर जुआरा पंचायत के विभिन्न गाँवो से आए सेकड़ो आवेदकों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। इससे नाराज लोगों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया। मीरपुर जुआरा पंचायत से आए संजय मांझी मंजेश माझी बिरेंद्र माझी योगी राय बच्चा लाल राय मनोज राय बिगन राय कांग्रेश महतो मनिका कुमारी देवी,मनु पण्डित आदि ने बताया कि शनिवार को उनका आवेदन जमा करना था परंतु अधिक भीड़ होने के कारण कुछ देर बाद आवेदन ले कर्मी काउंटर बंद करके चले गए। जिसके बाद आवेदकों ने प्रदर्शन शुरू किया सूचना मिलते ही वीडियो मैईनुद्दीन पहुंचे और खुद सभी का आवेदन लेकर 2 घंटे में आगे की कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। जिसके बाद ग्रामीण शांत हुए। गड़खा में 23 व पंचायतों की बारी बारी से आवेदन ली जा रही है।जिसमें बाजीतपुर फेरूसा गड़खा हसनपुरा इटवा जलाल बसंत कोठिया कुदरबाधा महम्मदपुर और मीरपुर जिला पंचायत का आवेदन जमा कर ली गई है।

इन पंचायतो का है बाकी

आठ फरवरी को मिर्जापुर पंचायत का, 9 को मीठेपुर 10 को मौजमपुर 11 को मोतीराजपुर 12 को नराव, 13 को पँचपतिया 15 को पिरौना को 17 को रामपुर 18 को साधपुर 19 को सरगट्टी एवं 20 फरवरी को श्रीपाल बसंत पंचायत के आवेदकों की आवेदन जमा की जाएगी।