दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-
पश्चिम चम्पारण जिला दूध व्यापारियों के लिए पटना जंक्शन पर स्थित दुग्ध संग्राहक केंद्र एवं राधा कृष्ण मंदिर को एक षड्यंत्र के तहत रातों-रात तोड़ दिया गया। जहां पर हजारों लोगों को रोजगार मिलता था तथा आम गरीब अपना पालन पोषण करते थे ।उसे वहां से हटाना एक गैर जिम्मेदाराना हरकत है ।वहीं दूसरी ओर मछली मंडी जो हड़ताली मोड़ के पास था ।उसे भी ध्वस्त कर दिया गया। उक्त बातें स्थानीय राज देवड़ी स्थित राष्ट्रीय जनता दल के कार्यालय में गुरुवार को रण कौशल प्रताप सिंह उर्फ गुड्डू सिंह ने एक प्रेस वार्ता के दौरान कही ।श्री सिंह ने आगे कहा कि पिछले दिनों बिहार सरकार के द्वारा पटना जंक्शन के बगल में कई वर्षों से सरकारी दुग्ध संघ ग्राहक केंद्र स्थापित था एवं राधा कृष्ण मंदिर था ।उसे तोड़ दिया गया तथा भगवान की मूर्ति को गायब कर दिया गया। उक्त मंदिर को तोड़कर लाखों लोगों की आस्था के साथ खिलवाड़ किया गया है ।बेघर लोगों को स्थापित करने तक तथा रात के अंधेरे में कानून हाथ में लेकर लोगों के आस्था एवं रोजगार छीनने वाले दोषी पदाधिकारियों पर कार्रवाई करते हुए उन्हें निलंबित किया जाए ।राष्ट्रीय जनता दल पंचायत से लेकर प्रदेश स्तर तक इसके लिए आंदोलन करेगी। यह सिर्फ धार्मिक न्यास बोर्ड सरकार द्वारा निर्मित है जिसके आजीवन अध्यक्ष किशोर कुणाल है ।उन्हीं को लाभ पहुंचाया जा रहा है। इस अवसर पर प्रभारी जिला अध्यक्ष रणविजय यादव ,युवा राजद जिला अध्यक्ष इंद्रजीत यादव, राजेश यादव ,नीरज कुमार तिवारी, संजय कुमार यादव, विजय प्रकाश यादव ,मनोज यादव ,मंसूरा आलम,कृष्ण मोहन यादव, शंभू प्रसाद यादव, मनोज यादव, मुंशी ठाकुर सहित कई उपस्थित रहे।





Recent Comments