दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-
नरकटियागंज के अंतर्गत मलदहिया पोखरिया पंचायत के वार्ड 2 में नाली निर्माण में भारी अनियमितता का उजागर हुआ है।ग्रामीण जिसको देखते हुए कार्यस्थल पर पहुँचकर निर्माण के लिए बनाए जा रहे मसाले को देखा और सीमेंट बालू की गिनती कराई तो साढ़े सात तगाड़ी बालू और एक तगाड़ी सीमेंट से बने मसाला से निर्माण कराया जा रहा था। इसके अलावा नाली निर्णय में प्रयोग हो रहा इट पिला है।जब गलत काम की सूचना ग्रामीणों को मिली तो संजीव राय नाली निर्माण के कार्य को लेकर स्वंय एक कनीय अभियंता से बात किये उसके बाद एक कनीय अभियंता का कहना था कि मेरे देख रेख में काम नही हो रहा है।मेरा उस पंचायत से तबादला हो चुका है।जिसके बाद संजीव राय ने नरकटियागंज बीडीओ से दूरभाष पर सूचना देते हुए अवगत कराया।जब बीडीओ के बातो से लगा कि मामले की लीपापोती हो जाएगी तब उन्होंने अनुमंडल पदाधिकारी चंदन चौहान से दूरभाष से बात कर वस्तु स्तिथि से अवगत कराया।तब एसडीएम ने संजीव राय से कहा की हो रहे कार्य का वीडियो बनाकर व्हाट्सएप कीजिये।तब संजीव राय ने कहा कि मै वीडियो बनाकर आपके व्हाट्सएप पर भेज दे रहा हूँ।तत्पश्चात संजीव राय ने निर्माण कार्य का विडियो बनाकर व्हाट्सएप किया और दूरभाष से सूचना दिया।कुछ ही घंटों के अंदर गलत तरीके से हो रहे निर्माण कार्य का जांच करने कनीय अभियंता कुंदन कुमार पहुँचकर बारीकी से जांच किया और कार्यस्थल पर रखे सफेद बालू को अपने साथ सेम्पल के तौर पर लेकर गए। जांच करने आये कुंदन कुमार से जब संजीय राय ने एस्टिमिट के बारे में पूछा तो जेई कुंदन कुमार ने कहा कि एस्टिमिट मेरे पास नही रहता है। वही ग्रामीणों का कहना है कि मलदहिया पंचायत में लाखों का घोटाला हुआ है अगर वरीय अधिकारि ईमानदारी से पंचायत में किय गए कार्यों का बारीकी से जांच करें तो भ्रष्टाचार का पुलिंदा खोलेगा। नाली निर्माण कार्य जांच के समय ग्रामीण मकसूद आलम ,गोबिंद राय। महताब अहमद ,रिज़वान अंसारी ,कलाम अंसारी ,हारून अंसारी सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।




Recent Comments