एसआईटी हमला कांड के तीसरे दिन मढ़ौरा बाजार में लोगों ने सामान्य दिनों की तरह किया कामकाज

#अभी भी आसपास की कुछ दुकाने है बंद

छपरा/मढ़ौरा. मढ़ौरा में एसआईटी पर अपराधियों के हमला से दहशत में बंद बाजार तीसरे दिन सामान्य होता दिखाI गुरुवार को देर से ही सही लेकिन बाजार की दुकाने खुली और बाजार में लोगो का अना जाना भी शुरू हुआ I बैंकों में भी मंगलवार की अपेक्षकृत अधिक भीड़ भाड़ रहा।हालांकि लोग घटना के बाद फैली दहशत से अभी भी पूरी तरह से सहज नहीं महसूस कर रहे हैI राहगीरों दूकानदारो और स्थानीय लोगों में अभी भी घटना को लेकर खौफ बना हुआ है Iघटना के आसपास की कुछ दुकाने तीसरे दिन भी नहीं खुली। लोग अभी भी मंगलवार की शाम की घटना की चर्चा से बच रहे है I कोई भी कुछ बोलने से परहेज कर रहा है।