परसा (सारण)-बिहार सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा इंटरमीडिएट में ऑनलाइन नामांकन फर्म भरने की निर्देश जारी किया गया है।सरकार के दिशा निर्देश पर पहल करते हुऐ बाजार स्तिथ इंटेल्स के निदेशक डॉ विश्वकर्मा शर्मा द्वारा बिना आतिरिक्त राशि लिए ऑनलाइन फार्म भरने की कार्य शुरू कर दिया गया है।कोरोना महामारी से बचाव के लिए सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देश का शत प्रतिशत पालन किया जा रहा है।इंटेल्स में ऑनलाइन फार्म भरने के लिए पहुँचने वाले छात्र छात्राओं तथा अभिभावक को सेनेटाइजर से हाथ धुलाई कर थर्मल स्केनिग कर मास्क का वितरण किया जा रहा है।डॉ विश्वकर्मा शर्मा ने कहा कि लॉक डाउन में छात्रों को आर्थिक परेशानी को देखते हुए सरकार द्वारा जारी फर्म शुल्क पर छात्रों का फार्म भरा जा रहा है।उन्होंने कहा कि गत तीन माह से जारी लॉक डाउन से अभिभावक को आर्थिक परेशानी से गुजर रहा है।आर्थिक परेशानी से किसी छात्र छात्रा का पढ़ाई बाधित नहीं हो इसका रखते हुए छात्रों का बिना आतिरिक्त शुल्क लिए ऑनलाइन फर्म भरने की सुविधा उपलब्ध कराया गया है।ताकि छात्रों और अभिभावकों को आतिरिक्त आर्थिक बोझ नही उठानी पड़े।